जानिए अनिज विज ने किस नेता को बताया भाजपा का रिजेक्टेड माल...

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 06:24 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज किसी नेता पर टिप्पणी करने से गुरेज नहीं करते। इस कड़ी में अनिल विज ने नवजोत सिंह सिद्धू के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने पर भी चुटकी ली है। वहीं तीखे बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विज ने नवजोत सिंह सिद्धू को कहा कि यह भाजपा का रिजेक्टेड माल है। साथ ही कहा कि जो भाजपा से रिजेक्ट होता है वह किसी भी पार्टी में फिट नहीं बैठ सकता। भाजपा से निकला वाला हमेशा रिजेक्टेड माल ही रहता है।

बता दें कि कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वह पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा विभाग बदले जाने को लेकर लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने इस्तीफे का लेटर टवीट् करके कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी को भेजा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static