महेंद्रगढ़ की गरिमा यादव बनी सिविल जज

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 10:25 AM (IST)

महेंद्रगढ़ (परमजीत/मोहन):शहर के मोहल्ला नत्थुवाला वासी जिला न्यायवादी लाल सिंह यादव की पुत्री गरिमा यादव ने गुजरात में सिविल जज बनकर अपने पिता द्वारा देखे गए सपने को साकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरिमा की आरम्भिक शिक्षा उनके पैतृक शहर के डी.ए.वी. स्कूल में हुई। इसके पश्चात उन्होंने फरीदाबाद से 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक व एलएल.बी. की उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। गुजरात न्यायिक सेवा की यह परीक्षा मार्च 2017 को हुई थी जिसके परिणाम में गरिमा को 7वां रैंक प्राप्त हुआ। बीती 3 मई को हुए साक्षात्कार में चयनित हुई 24 न्यायाधीशों में एक इस शहर की गरिमा यादव भी शामिल है। उनके स्थानीय निवास पर बधाई देने वाले का तांता लगा हुआ है। 

गरिमा यादव ने बताया कि वे अपनी इस उपलब्धि का श्रेय राज्य सूचना आयुक्त अपने ताऊ नरेन्द्र यादव एच.सी.एस. तथा माता आदर्श देवी को देती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के  लिए समय-समय पर उनके पिता लाल सिंह, चाचा अधिवक्ता पूर्व चेयरमैन भगत सिंह, पूर्व पार्षद चाची सरिता भी प्रेरित करते रहे हैं। 
बधाई देने वालों में अधिवक्ता एम.पी. सैनी, डा. कंवर लाल, डा. मेजर सुरत सिंह, पूर्व बार प्रधान बिजेंद्र यादव, सीनियर अधिवक्ता रणजीत सिंह, पूर्व नपा प्रधान बिजेंद्र, पूर्व चेयरमैन कृष्ण यादव, अधिवक्ता शलेंद्र आदि अनेक लोग शामिल थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static