बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से छीना पर्स, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 02:54 PM (IST)

रोहतक (दीपक) : झंग कालोनी में एक बुजुर्ग महिला से पर्स छीनने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, वहीं वार्ड के पार्षद ने भी पहुंचकर पुलिस छानबीन में सहायता की। 

जानकारी अनुसार झंग कालोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला चांदरानी घर का कुछ सामान लेने के लिए सुबह घर से बाहर करियाने की दुकान तक गई थी। घर का सामान लेकर जब वह वापस लौट रही थी तो पार्क के कोने पर एक युवक काली टी-शर्ट में एक्टिवा लेकर खड़ा था। जैसे ही महिला अपने घर की तरफ गई तो युवक ने पीछे से आकर महिला के हाथ से पर्स छीना और फरार हो गया। 

बुजुर्ग महिला ने तुरंत शोर भी मचाया और आसपास के लोग बाहर निकले, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। इसके बाद वार्ड के पूर्व पार्षद अशोक खुराना मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित महिला चांदरानी की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static