निर्माणाधीन मकान में युवक का मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आंशका

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 09:49 PM (IST)

रोहतक(सोनू): शहर में निर्माणाधीन मकान के पानी की होद में एक 34 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान आइएमटी थाना क्षेत्र के रूड़की गांव के नवीन के रूप में हुई। युवक रात के समय घर से निकला था और सुबह उसका शव गांव के बाहरी छोर पर निर्माणाधीन मकान के होद में पड़ा मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

बरूड़की गांव के बाहरी छोर पर एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें पानी का होद बनाया गया है। शुक्रवार तड़के वहां पर कुछ ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने देखा कि होद में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसके  बाद शव को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान गांव के रहने वाले नवीन के रूप में हुई। पता चलने पर युवक के स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि रात करीब 12 बजे नवीन घर से निकला था। जिसने कहा था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। लेकिन सुबह तक भी वापस नहीं लौटा और उसकी मौत की सूचना मिली। युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले है। बताया जा रहा है कि उसे घसीटा भी गया है। वहीं आइएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंज ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static