पहले अपनों ने छोड़ा साथ अब आश्रम ने सुनाया ये फरमान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2016 - 01:27 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): उम्र के अंतिम पड़ाव में जिन लोगों को अपनों ने दुत्कार दिया, अब सरकार की योजना से भी उन्हें दुत्कार मिल रही है। मामला रोहतक के गांधी कैम्प स्थित वृद्धा आश्रम का है, जहां लगभग 40 बुजुर्ग महिला, विधवाओं व बेसहारा बच्चों का 4 महीनों से खाना बंद है। यही नहीं इन्हें आश्रम छोड़ने का आदेश सूना दिया गया है। ऐसे में ये बेसहारा कहां जाएं। अब ये लोग आश्रम संचालिका के पैर पकड़कर आश्रम में रखने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। 

संचालिका का कहना है कि सरकार की योजना के अनुसार केवल 5 साल तक ही आश्रम में रखा जा सकता है। किसी विशेष परिस्थिति में 13 साल तक रखा जा सकता है, वे इस मामले में कुछ नहीं कर सकती।

बुजुर्ग महिला, विधवाओं व बेसहारा क़ो आश्रम से निकालने की तैयारी में हरियाणा सरकार, सरकार ने अब उन 40 बुजुर्ग महिला, विधवाओं व बेसहारा बच्चों का 4 महीनों से खाना बंद कर दिया और साथ मे नोटिस भी थमा दिया अब ये लोग आश्रम संचालिका के पैर पकड़ कर आश्रम में रखने के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। 

वहीं, इस मामले पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बेसहारा महिलाओं को रूल समझाने में लग गए है और सरकार के रूल होने का रोना रो रहे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static