मुझे जेल भेजने वाला कोई नहीं: हुड्डा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2016 - 09:24 AM (IST)

रोहतक: भाजपा सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। जांच करवानी है तो सौ बार करवाए, लेकिन बदले की भावना के साथ झूठे केस दर्ज न करवाए। इनैलो नेता हुड्डा को जेल भेजने की बात कर रहे हैं, जबकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेल भेजने वाला कोई नहीं है। उन्होंने लोगों को लूटने का काम नहीं किया, बल्कि विकास करवाया है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
 
उन्होंने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल के नाम पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो मंत्री परफोर्मैंस नहीं देगा, उसकी छुट्टी कर दी जाएगी। आरक्षण आंदोलन के दौरान ऐसे तो प्रकाश सिंह कमेटी ने जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें मुख्यमंत्री कार्यालय तक नॉन परफोर्मैंस करार दिया है, जिससे पूरे भाजपा मंत्रिमंडल की छुट्टी हो जाएगी। 2 मंत्रियों को महज नॉन परफोर्मैंस का नाम देकर निकाल दिया, जबकि सी.एम. स्वयं क्या परफोर्मैंस दे रहे हैं। 
 
 
भूमि अधिग्रहण के नाम पर किसानों को लूटने का काम किया जा रहा है। अभी तक भाजपा एक भी नया प्रोजैक्ट हरियाणा में लेकर नहीं आई, बल्कि जो कांग्रेस सरकार में प्रोजैक्ट चल रहे थे, वह भी अधूरे हैं। उन्होंने लोगों को लूटने का नहीं, बल्कि विकास करवाया है। 
 
 
इनैलो नेता खुद जेल में पैर पीट रहे हैं। पहले वे अपने मुकद्दमों को तो सम्भाल ले, जो कोर्ट में चल रहा है। भाजपा-इनैलो के खिलाफ लोगों में निराशा नहीं, गुस्सा भरा हुआ है जो आने वाले चुनावों में लावा बनकर फूटेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। कांग्रेस राज में सभी अपराधी हरियाणा छोड़ गए थे, जो भाजपा राज में वापिस आ गए है। आरक्षण आंदोलन में यह देखने को साफ मिला था। विधानसभा सत्र को लेकर वह पूरी तरह तैयार है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static