कांग्रेस के पूर्व विधायक ने मनीष ग्रोवर पर साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2016 - 03:44 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक से भाजपा के विधायक एवं मंत्री मनीष ग्रोवर 2014 से 2016 तक केवल एलिवेटिड रोड़ का राग अलाप रहें है। मंत्री जी शहर के लिए कोई भी नया प्रोजैक्ट बता दें। यह कहना है कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का। उन्होंने यह सब बातें रोहतक स्थित कांग्रेस कार्यलय में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। 

 

कांग्रेस से पूर्व विधायक ने मौजूदा भाजपा के विधायक व हरियाणा सरकार में मंत्री मनीष ग्रोवर पर निशाना साधते हुए कहा कि रोहतक शहर के लिए वे कोई भी नया प्रोजैक्ट लेकर नहीं आए हैं और 2014 से केवल एलिवेटिड रोड़ का राग अलाप रहे हैं। इसलिए वे मंत्री जी से किसी एक नए प्रोजैक्ट का नाम पुछ रहे हैं। 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि अब तो उन्हें स्थानीय निकाय राज्य मंत्री का पद भी मिला है। ऐसे में शहर के विकास में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए स्पैशल ग्रांट की जरूरत होती है, जोकि मंत्री जी नहीं लेकर आ रहे है और उन्हें भी विश्वास नहीं है कि मनीष ग्रोवर शहर के लिए कुछ करेंगे।

 

इससे पूर्व अम्बेडकर चौक स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यलय में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया और कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस पार्टी प्रभात फेरी निकालेगी और उसमें कांग्रेस कार्यकर्ता ज्यादा से ज्याद पहुंचे। इस प्रभात फेरी में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा शिरकत करेंगे। साथ ही इस बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ भी पढ़ाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static