Pics: शराब के नशे में हॉस्टल की छत से गिरा छात्र, लहुलूहान हालत में मिला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2015 - 05:07 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में आज सुबह हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी के उदयगिरी हॉस्टल में सुबह करीब 6 बजे सुरक्षा गार्ड को फर्श पर एक छात्र लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ मिला।

उसे तुरंत उपचार के लिए पी.जी.आई. रोहतक में दाखिल कराया गया। छात्र की पहचान शक्ति के रूप में हुई, जो एम.बीए. थर्ड सैमेस्टर का छात्र है। वह टोहाना के पृथला गांव का रहने वाला है।

हॉस्टल में छात्र के छत से गिरने की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी हॉस्टल पहुंचे। इस दौरान ज्ञात हुआ कि शक्ति, हॉस्टल के कमरा नंबर 217 में रह रहा था। देर रात को उसने अपने साथियों के साथ शराब पी। इसके बाद रात को वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा।

छत से नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया, लेकिन उसके छत से गिरने के बारे में किसी को भी पता नहीं चला। सुबह जब एक गार्ड ड्यूटी पर आया तब उसने शक्ति को लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े हुए देखा। इसके बाद उसे पी.जी.आई. में दाखिल कराया गया। फिलहाल शक्ति को पी.जी.आई. के वार्ड नंबर 6 में दाखिल कराया गया है। छात्र के सिर व पैर पर चोट आई हैं। छात्र के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static