इनैलो ने साधा निशाना, बिहार की जनता ने किया मोदी का घमंड चूर-चूर

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2015 - 03:52 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में गठित महागठबंधन की जीत पर गत रविवार को इनैलो कार्यकर्त्ताओं ने डबवाली रोड स्थित जिला कार्यालय में जमकर आतिशबाजी की और जीत की खुशी में लड्डू बांटें। इस मौके पर इनैलो के जिलाध्यक्ष पदम् जैन ने कहा कि जनता का मोदी और भाजपा से मोह भंग हो गया है तथा बिहार की जनता ने देश को नई दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जनता भाजपा के शासन से पूर्ण रूप से तंग आ चुकी है जिसका परिणाम बिहार में भाजपा की करारी हार है।

वहीं इनैलो जिलाध्यक्ष पदम जैन ने कहा कि जनता ने भाजपा को हराकर जहां उसकी पोल खोल दी है। वहीं भाजपा की गलत नीतियों को भी नकार दिया है। जैन ने कहा कि भाजपा झूठे सपने दिखाने की बजाय धरातल पर काम करके जनता के हितों में कार्य करें। उन्होनें कहा कि अडानी और अंबानी के सहारे सरकार चलाने वाली भाजपा के झांसे मे बिहार की जनता नहीं आई और भाजपा को धूल चटा दी व मोदी तथा उनके उम्मीदवारों को पूर्ण रूप से नकार दिया। जैन ने कहा कि बिहार कि जनता ने मोदी के घमंड चूर-चूर कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static