आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 11:10 AM (IST)

राई:गांव रसोई के पास स्थित किंग्सबरी के फ्लैट में आत्महत्या करने वाले आई.एफ.सी.आई. के सहायक मैनेजर ने ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर जान दी थी। उनकी मौत के करीब डेढ़ माह बाद उनकी मां ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने पत्नी व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विदित रहे कि 30 अगस्त को किंग्सबरी में मूलरूप से सैक्टर-23 निवासी नितिन ने फंदा लगाकर आत्महत्या करली थी। वह आई.एफ.सी.आई., दिल्ली में सहायक मैनेजर थे। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवार्ई कर दी थी। अब युवक की मां दया कौर ने उसके बेटे के ससुराल पक्ष पर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी दिल्ली निवासी मनीषा से हुई थी। उसे एक बेटी भी है। शादी के बाद मनीषा उसके बेटे को परेशान रखती थी। बाद में मनीषा, उसके पिता विरेंद्र व मां निर्मला ने उसके बेटे के खिलाफ दहेज का झूठा मुकदमा करवा दिया था। इतना ही नहीं उसे धमकी दी जाती थी कि उसके कार्यालय में आकर बेइज्जती करेंगे। 

जिस पर उसका बेटा अपने फ्लैट में आकर रहने लगा था। वहां पर उसने आत्महत्या कर ली थी। अब उसकी अलमारी से एक शपथ पत्र मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया है। जिस पर दया कौर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामला दर्ज कर बारीकी से हर पहलू की जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static