दहेज प्रताडऩा का आरोपी पति गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 12:36 PM (IST)

गन्नौर(नरेंद्र): गन्नौर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति को पुलिस जल्द ही अदालत में पेश करेगी। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2009 में उसका विवाह मोहाना निवासी चांद के साथ हुआ था। शादी के दौरान परिजनों ने अपने सामर्थय अनुसार दान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

मायके वालों के काफी समझाने के बाद भी वे दहेज की मांग करते रहे। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति चांद सहित 6 के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया और कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतबीर मुंडा का कहना है कि जल्द ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static