मुंहबोली बहन की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 02:09 PM (IST)

सोनीपत: लड़की को बहकाकर ले जाने के बाद उससे 3 माह तक दुष्कर्म करने व साथी से दुष्कर्म करवाने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के साथी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। लड़की आरोपी की मुंहबोली बहन की बेटी है। मामले को लेकर 9 जुलाई को 17 साल की लड़की ने सिटी थाना में शिकायत दी थी कि उनके घर सतीश नाम के युवक का आना-जाना था। 

आरोपी उसकी मां को अपनी मुंहबोली बहन मानता था। लड़की ने बताया था कि आरोपी करीब 3 माह पहले उसे बहकाकर उनके घर से ले आया था। आरोपी ने उसे सिटी थाना क्षेत्र में किराए पर लिए गए कमरे में रखा और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बाद में लड़की ने बताया था कि आरोपी की शह पर उसके साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। 

मामले में कार्रवाई करते हुए ए.एस.आई. सरिता की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपी के साथी की तलाश में दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के बयान दर्ज करवाने के दौरान पता लगा कि उससे एक अन्य युवक ने दुराचार किया है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static