पति व सास पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 12:17 PM (IST)

गन्नौर (नरेंद्र): गन्नौर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति व सास के खिलाफ  दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए थाना गन्नौर में शिकायत दी है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका विवाह 2014 वर्ष पहले रोहतक निवासी साकेत के साथ हुआ था। शादी के दौरान परिजनों ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार दान दिया था लेकिन शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया। 

ससुराल पक्ष के लोग उसे मारते-पीटते थे। महिला का आरोप है कि पति व सास उसके 2 वर्षीय बेटे से भी नहीं मिलने देते। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति साकेत व सास सरोज के खिलाफ  मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static