खेतों में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 06:48 PM (IST)

सोनीपत(सुनील जिंदल)- गोहाना के गांव रबड़ा में खेतों में काम करते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास (22) निवासी रबड़ा के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी।
PunjabKesari
मृतक के परिजन अनिल ने बताया कि विकास के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है और वह घर का इकलौता था। वह सुबह घर से खेत में काम करने को निकला। खेतों में धान की फसल को पानी दिया जा रहा था। इस दौरान पानी की मोटर में करंट आने से उसे करंट लग गया।
PunjabKesari
वहीं माहरा गांव का रहने वाला एक युवक साथ वाले खेतों में काम कर रहा था। उसने विकास को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static