दवाई के होलसेल व्यापारी के कर्मचारी के घर आयकर टीम का छापा

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 04:02 PM (IST)

गोहाना (अरोड़ा):दिल्ली के आयकर विभाग की टीम ने वीरवार को दवाइयों के होलसेल विक्रेता के कर्मचारी के घर छापा मारा। सिविल रोड पर स्थित पालिका बाजार के सामने संजय सभ्रवाल का घर है। संजय सभ्रवाल पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार व उनके दिवंगत उपप्रधानमंत्री पिता बाबू जगजीवन राम के नजदीकी रहे प्रेम सभ्रवाल के बेटे हैं। संजय सभ्रवाल दवाइयों के थोक विक्रेता राकेश जैन के 15 साल से कर्मचारी हैं।

गोहाना के ही राकेश जैन दिल्ली में फरीदाबाद मार्ग पर व्यवसाय करते हैं। आयकर विभाग ने राकेश जैन के रिश्तेदारों और कर्मचारियों के यहां भी अलग-अलग शहरों में 25 से ज्यादा स्थानों पर छापे मारे। 6 अधिकारियों की टीम सुबह 7 बजे उनके घर पहुंची। टीम ने सिटी थाने के एस.एच.ओ. कुलदीप देशवाल से सम्पर्क कर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों का दस्ता भी साथ में लिया। संजय सभ्रवाल के घर जांच 11 घंटे के लगभग चली। इसके बाद आयकर टीम कब्जे में अनेक दस्तावेज लेकर दिल्ली लौट गई।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static