नाबालिगा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 09, 2018 - 12:56 PM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): शहर थाना पुलिस ने नाबालिगा से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी रोहतक जिले के एक गांव के राजेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शहर थाना में क्षेत्र की एक नाबालिगा ने बीते माह शिकायत दी थी कि रोहतक जिले के एक गांव के राजेश ने उसके एक साल पहले दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सीमा देवी की टीम ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static