रिजक राम ने हमेशा किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाया: रामबिलास

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2017 - 01:12 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी):भाजपा के मंडल अध्यक्ष रिजक राम आंतिल का गतदिवस को उनके पैतृक गांव मुरथल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में कई मंत्री, सांसद व विधायकों सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए। रिजक राम का सोमवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया था। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रिजक राम आंतिल पार्टी के बेहद अनुशासित कार्यकर्ता थे। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। इस अवसर पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद रमेश कौशिक, भाजपा संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा मोहन लाल बड़ौली, डा. ओमप्रकाश आत्रेय, सुनील वत्स, अशोक कौशिक, सुबोध शास्त्री, तीर्थ राणा, गुलशन ठेकेदार, देवेंद्र कौशिक, रविंद्र दिलावर, रमेश पहलवान सहित पार्टी के सैंकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static