वर्ल्ड एथलेटिक्स में 2 नए खेल शामिल, 47 से 49 हुए इवैंट
punjabkesari.in Thursday, Feb 07, 2019 - 10:44 AM (IST)

सोनीपत(दीक्षित/प्रवीण): भारत सहित दुनियाभर के एथलैटिक्स खिलाडिय़ों के लिए खुशखबरी है। वल्र्ड एथलैटिक्स में अब ऐसे 2 नए खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें भारत के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे। इससे पहले वल्र्ड एथलैटिक्स चैम्पियनशिप के लिए भी इन दोनों नए इवैंट्स को शामिल किया गया है, जोकि दोहा कतर में होने हैं। मिक्स रिले में भारत पहले भी कांस्य पदक जीत चुका है। शामिल किए जाने वाले नए इवैंट मिक्स रिले व मिक्स स्टल हर्डल्स रिले हैं। अब एथलैटिक्स के 47 की जगह 49 इवैंट शामिल हो गए हैं। उम्मीद है कि आगामी ओलिम्पिक खेलों में भी इन दोनों इवैंट को शामिल किया जा सकेगा। इससे पहले ये दोनों इवैंट एशियन चैम्पियनशिप में शामिल किए गए थे। पिछले कुछ वर्षों से भारत में एथलैटिक्स आकर्षण व रोमांच बढ़ा है। मिक्स रिले में भारत के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं। इसी भागीदारी को बढ़ाने के लिए इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ एथलैटिक्स फैडरेशन (आई.आई.ए.एफ.) ने विश्व एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में मिक्स रिले रेस व मिक्स स्टल हर्डल रिले रेस को शामिल किया है।
आने वाली वल्र्ड चैम्पियनशिप में खिलाड़ी नए दोनों गेम्स में ताकत का जौहर दिखाएंगे। बता दें कि एथैंस में 1896 में सबसे पहला एथलैटिक्स ओलिम्पिक में खेला गया, इस ओलिम्पिक में सिर्फ पुरुषों ने भाग लिया। 1928 के ओलिम्पिकमें वीमेन इवैंट्स की भागीदारी देखने को मिली। जैसे-जैसे समय बीतता गया एक फैडरेशन का गठन हुआ, इसके बाद एथलैटिक्स में खेलों की बहार आनी शुरू हो गई। दिव्यांगों के लिए 1952 में प्रथम इंटरनैशनल एथलैटिक्स प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इसके बाद अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वर्ष 2003 में माऊंटेन रङ्क्षनग खेल इसमें शामिल किया गया, 2015 में ट्रेल रङ्क्षनग खेल शामिल किया गया। अब इंटरनैशनल एसोसिएशन ऑफ एथलैटिक्स फैडरेशन एथलैटिक्स को विश्व स्तर पर शिखर पर पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। वल्र्ड एथलैटिक्स प्रतियोगिता जून माह में दोहा (कतर) में होने जा रही है।
फिलहाल 47 हैं एथलैटिक्स में इवैंट्स की संख्या
एथलैटिक्स प्रतिस्पर्धात्मक दौडऩे, कूदने, फैंकने और चलने की प्रतियोगिताओं का एक विशेष संग्रह है। एथलैटिक्स के अंतर्गत सामान्य तौर पर ट्रैक और फील्ड, रोड रङ्क्षनग, क्रॉस कंट्री रङ्क्षनग और रेस वॉकिंग प्रतियोगिताओं को सम्मिलित किया जाता है। प्रतियोगिताओं की सादगी और महंगे उपकरणों की अनुपस्थिति, एथलैटिक्स को सामान्य तौर परदुनिया की सबसे अधिक खेली जाने वाली खेल प्रतियोगिता बनाता है। एथलैटिक्स में करीब 47 इवैंट शामिल हैं। अब ये इवैंट 49 हो गए हैं।
इसलिए किए शामिल
एथलैटिक्स में 2 नए इवैंट शामिल होने से इनमें खिलाडिय़ों की भागीदारी बढ़ेगी। इसके साथ ही खेल को और आकर्षक बनाया जाएगा। इसमें सबसे अधिक फायदा महिला व पुरुष की भागीदारी होगी, ताकि महिला व पुरुष के भेद को मिटाया जा सके व दोनों को समान अवसर मिल सके। इन दोनों खेलों के माध्यम से महिला व पुरुष को खेल में भी समान अवसर मिलेगा।