377809 बार राम लिख बना दी वर्ल्ड की सबसे लंबी पेंटिंग...लिम्का बुक में दर्ज हो चुका है नाम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2016 - 01:47 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): किसी भी मंजिल को पाने के लिए जब जुनून हो तो मुशिकल से मुश्किल मंजिल को भी पाना मेहनत व लगन से हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया हरियाणा के सोनीपत जिले के यशपाल गंभीर ने। उन्हें भगवान राम की ऐसी धुन ऐसी चढ़ी कि 377809 बार राम लिखकर वर्ल्ड की सबसे लंबी पेंटिंग बना दी। उन्होंने ये पेंटिंग एक महीना औऱ 20 दिन में बनाई। आपको बता दें कि यशपाल का लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम शामिल हुआ था जब उन्होंने रतन टाटा की पेंटिंग बनाई थी।

यशपाल पर 2007 से पेंटिंग बनाने का जनून सिर चढ़ा था। यशपाल शब्दों का प्रयोग कर पेंटिंग बनाते हैं। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए शब्दों से बनी 22 फीट ऊंची पेंटिंग तैयार की है। यह विश्व की सबसे बड़ी शब्दों से बनी पेंटिंग है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के शब्दों से पोट्रेट बनाया है। इसमें 18987 बार राम-राम शब्द का इस्तेमाल किया गया है।
 

इसी तरह का पोट्रेट अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी बना है। इसमें यूएसए और ओबीए शब्द का 19,182 बार प्रयोग हुआ। यशपाल  ने बताया कि उनके पिता पेशे से पेंटर थे बस उन्हीं को देख कर पेटिंग करने का शौक जागा। यशपाल ने बताया कि उनके पिता ने उनके लिए किताबों की दुकान खोल कर दी लेकिन उन्होंने दुकान छोड़ पेटिंग का काम शुरू कर दिया। उन्होंने शब्दों का प्रयोग कर अब तक 80 पेटिंग्स बनाई हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static