यमुना में डूबने से युवक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2019 - 03:51 PM (IST)

गन्नौर (नरेंद्र): उपमंडल के गांव बेगा में साथियों संग यमुना घाट पर नहाने गए एक युवक की यमुना में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को लगभग साढ़े 11 बजे दतौली निवासी सतनारायण (24) यमुना घाट पर नहाने के लिए गया था लेकिन नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। वहीं, सतनारायण को डूबता देख साथ गए उसके साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। उसके साथियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद सतनारायण के शव को ढूंढ लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भेज दिया। 

बेगा घाट स्नान के लिए नहीं है आरक्षित
आपको बता दें कि यमुना में स्नान के लिए बेगा घाट आरक्षित नहीं है। फिर भी लोग वहां स्नान करने के लिए जाते हैं और आए दिन वहां डूबने से मौत हो रही है। इसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं।

बुआ के घर आया युवक नहर में डूबा
गन्नौर (नरेंद्र): बजाना कला गांव के निकट पश्चिम यमुना ङ्क्षलक नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाते समय एक 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद खुबडू झाल चौकी इंचार्ज संदीप कुमार मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया लेकिन समाचार लिखे जाने तक काफी प्रयासों के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका था। जानकारी अनुसार धर्मगढ़ निवासी बिट्टू पुत्र दिनेश चिड़ाना गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

सोमवार को अपने दोस्तों के साथ बजाना कला के निकट पश्चिम यमुना ङ्क्षलक नहर में स्नान के लिए आया था। इसी दौरान बिट्टू नहर में डूब गया और उसके दोस्तों ने जब देखा कि वह नहर में डूब गया है तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संदीप कुमार गोताखोरों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन बिट्टू का कोई पता नहीं चला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static