घर लौट रहे पुजारी को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 04:37 PM (IST)

यमुनानगर: एक्टिवा पर घर लौट रहे पुजारी को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। वह दीपावली पूजन करके लौट रहा था। घायल पुजारी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक गांव ममीदी निवासी 45 वर्षीय पुजारी शिवचरण स्कूटी पर देर रात घर लौट रहा था। वह जगाधरी में प्रदीप अग्रवाल नाम के व्यक्ति के घर पर पूजा करके आया था। 

जब वो होटल सफायर के सामने पहुंचा तो एक तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चोट लगने से शिवचरण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।   


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static