चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना, जेवरात सहित हजारों रुपयों पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 01:49 PM (IST)

यमुनानगर:चोरों ने एक बार फिर सूने घर को निशाना बनाया। इस बार वारदात जगाधरी के मुखर्जी पार्क की है। चोर घर से नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर गए। जगाधरी शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कालोनी के महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसके पिता बीमार चल रहे थे। वह रविवार को घर का ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ पिता का इलाज करवाने के लिए दिल्ली चला गया। 

गत रात को करीब 11 बजे वापस अपने घर पर आए तो घर का ताला टूटा देख उन्हें चोरी का शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारियों को भी तोड़ा हुआ था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।मकान मालिक  के अनुसार चोर उनके घर से 45 हजार रुपए नकदी ले गए। इसके साथ ही एक सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठी, 2 घड़ियां व अन्य सामान चोरी कर ले गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static