महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज पहुंचे यमुनानगर, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को दिया विशेष संदेश

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 12:20 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज यमुना नगर पहुंचे। वह इस समय पूरे देश के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। ताकि कोरोना काल में एक जगह ज्यादा भीड़ इकट्ठी ना हो। यमुनानगर पहुंचने पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने गुरु पूर्णिमा को लेकर विस्तार से चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का पर्व है गुरु पूर्णिमा। महर्षि वेदव्यास की कृपा से हम तक ग्रंथ पहुंच रहे हैं। उन्हीं की जयंती के रूप में मनाई जाती है गुरु पूजा। उन्होंने कहा कि जीवन को उसके वास्तविक स्वरूप परमात्मा से जोड़ने वाले गुरु ही है, गुरु ही अंधकार से प्रकाश की प्रेरणा देते हैं। गुरु जीवन का आधार है सार हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम व कृष्ण ने भी गुरु के महत्व को प्रेरणा के रूप में रखा। उन्होंने कहा कि गुरु परमात्मा से मिलाने का साधन है, लेकिन गुरु को स्वयं को परमात्मा से ऊंचा नहीं बना लेना चाहिए।

वहीं कोरोना को लेकर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यह अभी कम हुआ है खत्म नहीं हुआ। इसलिए नियमों का पालन करें, लेकिन जीवन में कोरोना का भय न होने दें, मनोबल को ऊंचा रखें, गीता पाठ करें।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static