विवाहिता ने पति व मामा सहित अन्य पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, 6 नामजद

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 03:49 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो): विवाहिता ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। उसका कहना है कि उसके पति ने शादी के कुछ दिन बाद ही उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपने मामा को सौंप दिया। मामा ने उसे अपने साथ रखा और अन्य लड़कों से गलत काम करने के लिए मजबूर किया। मामला फरकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने अम्बाला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अम्बाला पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर मामले को यमुनानगर महिला पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति  सहित अन्य 5 लोगों के खिलाफ धारा 376डी व 506 के तहत जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर मामले को यमुनानगर महिला पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया। 

उधर, महिला थाने में तैनात जांच अधिकारी ए.एस.आई. कमला का कहना है कि पीड़िता को थाने में बुलाया गया है। पुलिस प्रवक्ता तेजवीर राणा का कहना है कि शिकायतकर्ता ने 164 के बयान में गैंगरेप होने से इंकार किया है। उसका कहना है कि उसने अपने पिता के दबाव में मुकदमा दर्ज करवाया है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। शिकायतकत्र्ता के पिता ने पुलिस को गुमराह किया है। उस पर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से विचार विमर्श किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static