भाजपा ने भी झूठ बोलकर हथियाई सत्ता : अन्ना हजारे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 11:02 AM (IST)

बहादुरगढ़(ब्यूरो): समाज सेवी अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी झूठ बोलकर सत्ता हासिल की है। ऐसे में अब देश की जनता को फिर से जागना होगा। इसी को लेकर अब वे एक बड़ा आंदोलन फिर से शुरू करने जा रहे हैं।

अन्ना बहादुरगढ़ में बुल्लड़ पहलवान द्वारा आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 22 सालों में आॢर्थिक तंगी के चलते देश के 22 लाख किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उद्योगपतियों के कर्जों को तो सरकार माफ करने में लगी है। जबकि किसानों के कर्जों पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाया जा रहा है। किसानों का पैंशन बिल अधर में लटका है। उन्होंने सरकार से जल्द ही इस बिल को लागू कर 60 साल के बाद किसानों को 5 हजार रुपए प्रति माह पैंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जी.एस.टी बिल भाजपा ने अपने फायदे के लिए लागू किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार व देश के किसानों को उनका हक मिल सके। इसी को लेकर वे 23 मार्च को बड़ा आंदोलन रामलीला मैदान में शुरू करने जा रहे हैं। इस मौके पर महरौली 360 के अध्यक्ष गोवर्धन, अनिल प्रधान समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 

अन्ना हजारे ने दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने केजरीवाल को समझाया था कि पक्ष व पार्टी से दूर रहकर ही आदमी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सकता है, मगर केजरीवाल नहीं माना और वह पक्ष और पार्टी के चक्कर में फंस गया। आज केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लग रहे हैं वे सब देश 
की जनता के सामने हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static