दुष्कर्म का आरोप लगाकर मांगे 50 लाख, पति-पत्नी सहित बिचौलिया गिरफ्तार(Watch video)

punjabkesari.in Monday, Nov 06, 2017 - 08:51 PM (IST)

पानीपत (अनिल कुमार): जिले के समालखा कस्बे में एक महिला और उसके पति सहित बिचौलियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, इस दंपति नेे समालखा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष पर रेप का केस दर्ज कराकर 50 लाख रूपए की फिरौती मांगी थी। जिसकी खबर मिलने पर पुलिस ने फिरौती के पैसों पर पाऊडर लगा दिया था, मौके पर की गई छापेमारी में आरोपियों के हाथ धुलवाने पर गुलाबी हो गए।

गत दिनों एक महिला रविता ने अपने पति सतीश के साथ मिलकर समालखा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय बेनीवाल के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संजय के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। दूसरी ओर शिकायतकर्ता महिला ने दुष्कर्म के इस केस को वापस लेने के एवज में संजय बेनीवाल से 50 लाख रूपये की डिमांड की, बाद में 20 लाख में मामला सेटल करने की बात हो गई।

PunjabKesari

इस मामले को लेकर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने महिला रविता के पति सतीश का समझौता सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष संजय बेनीवाल के बीच 20 लाख में समझौता करवा दिया। समझौते के तहत रविवार की देर रात अशोक कुच्छल के बिजली घर के पास स्थित गोदाम में संजय ने 15 लाख रुपए की राशि भी भिजवा दी। संजय ने 5 लाख रूपए महिला को पहले भी दे चुके हैं।

वहीं संजय बेनीवाल के भाई अखिल भारतीय जाट महासभा के नेता अनिल बेनीवाल ने इसकी शिकायत जिला उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे से की। डीसी खरे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समालखा तहसील के नायब तहसीलदार अनिल कौशिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जांच के आदेश दिए थे। जिसकी आगामी कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट अनिल कौशिक डीएसपी नरेश अहलावत थाना समालखा के एसएचओ नवीन संधू ने अशोक कुच्छल के घर पर छापेमारी की, जहां से केस को वापस लेने के एवज में रूपए मांगने वाली महिला रविता व उसके पति सतीश सहित नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अशोक कुचल वकील महेश को रूपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया। और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पुलिस ने आरोपी व बिचौलियों के हाथ धुलवाए तो सभी के हाथ लाल व गुलाबी हो गए। उल्लेखनीय है कि रेड से पहले पुलिस ने 15 लाख रूपयो को  पाउडर लगा दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static