बरसाना की लठमार होली में शामिल हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल(video)

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 09:30 PM (IST)

ब्यूरो: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर बरसाना की लठमार होली में शामिल होने उत्तर प्रदेश पहुंचे। सरकार का दावा है कि इससे दोनों प्रदेशों में सांस्कृतिक संबधों को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों की सुरक्षा, किसानों की समस्याओं को हल करने पर भी चर्चा की।

PunjabKesari

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा, 'मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभारी हूं। जिन्होंने यहां आने का निमंत्रण दिया। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बहुत से ऐसे सांझे मुद्दे हैं जैसे लॉ एंड आर्डर की स्थिति, किसानों को सिंचाई के लिए समस्याओं को कैसे हल करना है, इस विषयों पर चर्चा हुई है ताकि सामान्य लोगों को इसका लाभ हो उनकी कठिनाईंयां दूर हों, इस नाते से बहुत सार्थक बातचीत हुई है।' 

PunjabKesari

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्रिज क्षेत्र 84 कोस की परिक्रमा 3 राज्यों से होती है। उन श्रद्धालुजनों की समस्याएं सुविधा सुरक्षा इन सब मुद्दों पर आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उतर प्रदेश और हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था और अपराधों को रोकने के लिए कम से कम 3 महीने में एक बार दोनों राज्यों के डीजीपी लेवल की अधिकारियों की बैठक होगी। पहली इस कड़ी में पहली बैठक गुरुग्राम में होगी। इसके अलावा आगरा कैनाल, मथुरा खादर और एक्साइज चोरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static