CM के विदेश दौरे औचित्यहीन: तंवर

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 09:12 AM (IST)

चंडीगढ़:हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विदेश दौरों को औचित्यहीन एवं औपचारिकताओं से युक्त करार दिया है। डॉ. तंवर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री लगातार विदेशों के दौरे कर रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले 3 साल में विदेशी निवेश के नाम पर हरियाणा को कुछ हासिल नहीं हुआ, बल्कि इसके विपरीत हरियाणा में पहले से लगे उद्योग पलायन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जब कभी मंत्रियों और विधायकों की झड़प होती है तो मुख्यमंत्री विदेश दौरे पर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री अनिल विज और वित्त मंत्री कै. अभिमन्यु के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने की बजाय मुख्यमंत्री सैर-सपाटे पर प्रदेश की जनता की कमाई लुटा रहे हैं। अपने आपको संत बताने वाले मुख्यमंत्री लग्जरी चीजों का लुत्फ उठाने में लगे हुए हैं और उनकी पार्टी के नेता उनका महिमामंडन करते नहीं थकते। 

हरियाणा में अराजकता का माहौल बना हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नाम पर यह सरकार करोड़ों रुपया पानी की तरह बहा रही है जबकि प्रदेश में बेटियां कहीं सुरक्षित नहीं हैं। उनके स्कूलों के अपग्रेडेशन के लिए भी आमरण अनशन करना पड़ रहा है। गांव से बाहर पढऩे जाती हैं तो छेड़छाड़ और रेप जैसी जघन्य घटनाएं उनके साथ होती हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बेटियों को पढ़ाएं या न पढ़ाएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static