रेप के आरोप में फंसे हरियाणा कांग्रेस उपाध्यक्ष, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 06:04 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद जिले में रहने वाले हरियाणा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी रेप केस में फंस गए हैं। सुभाष चौधरी पर तेलांगना की एक 32 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है। मामला दिल्ली के थाना तुगलकरोड  में दर्ज हुआ है। महिला ने चौधरी पर कई बड़े आरोप भी लगाए हैं। जब मीडिया ने फरीदाबाद जिले के सेक्टर-14 मकान नंबर 902 में जाकर देखा तो सुभाष चौधरी वहीं नहीं मिले। घरवालों से पता करने पर मालूम हुआ की वह पिछले कई दिनों से भूमिगत हैं।
PunjabKesari
2015 में किया महिला से दुष्कर्म
महिला का कहना है कि वो दिल्ली की कोठी नंबर 76 लोधी स्टेट में नौकरी करती थी अौर सुभाष चौधरी भी वहीं मैनेजर की नौकरी करता था। 15 सितंबर 2015 में जब अ़ॉफिस की महिला बाहर गई थी तो चौधरी ने दवाई लगाने के बहाने महिला को बुलाया और रात्रि लगभग 11 बजे उससे बलात्कार किया। महिला ने जब इस वारदात का विरोध की तो वहां के नौकर विष्णु और शिवाजी रेड्डी भी मौके पर आ गए। सुभाष चौधरी ने उस समय महिला को धमकी दी कि अगर किसी को ये बात बताई तो तुम्हें जमीन के एक भी पैसे नहीं मिलेंगे और तुम्हें जान से मरवा दूंगा। 

दिल्ली में दर्ज है मामला
सुभाष चौधरी ने 23 सितंबर को महिला के साथ तीन बार बलात्कार किया और वो लगातार महिला को धमकी भी देता रहा। परेशान होकर महिला ने दिल्ली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का कहना है कि सुभाष चौधरी ने उसके साथ चार बार बलात्कार किया है।

जमीन हड़प कर नहीं दिए पैसे
महिला का कहना है कि वो 2011 में अपने गांव की जमीन बेचना चाहती थी। ये जमीन उसकी मां के नाम पर थी जिस पर मैनेजर के रूप में काम कर रहा सुभाष चौधरी महिला से बोला कि मैं तुम्हारी गांव की जमीन खरीद लूगां। उस जमीन की कीमत लगभग 25 लाख थी। सुभाष चौधरी ने अपने रिश्तेदार सेवा चौधरी को महिला के गांव भेजा और जमीन के कागजात पर उसकी मां का अंगूठा लगवा लिया। कागजात पर अंगूठे का निशान लगवाने के बाद सुभाष चौधरी का रिश्तेदार दिल्ली आ गया लेकिन महिला को एक भी पैसे नहीं दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static