5 दिन के पुलिस रिमांड पर पवन इंसां, कई अहम खुलासों की उम्मीद(Video)

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 03:45 PM (IST)

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए मोस्ट वांटेड आरोपी पवन इंसां को पंचकूला CJM कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने आरोपी पवन का 10 दिन का रिमांड मांगा था। SHO कर्मवीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पवन इंसां पर पंचकूला में हुई हिंसा का आरोप है। 

पंचकूला एसआईटी टीम के हैड एसीपी मुकेश मल्होत्रा की अगुवाई में पवन को पंजाब के लालड़ू के पास ड्राइव इन 22 से गिरफ्तार किया गया था। 25 अगस्त को राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा, आगजनी व राजद्रोह के मामले में पवन इंसा फरार चल रहा था। पवन कुमार इंसा के अलावा पंचकूला एसआईअी को आदित्य इंसा की भी तलाश है जो अभी फरार चल रहा है। इन दोनों पर पुलिस ने देशद्रोह के मामले दर्ज कर रखे हैं। पुलिस ने  डेरा के प्रमुख पदाधिकारियों आदित्य इंसा और पवन इंसा की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static