लंबे समय से गायब चल रहे लूटपाट के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 02:36 PM (IST)

सोहना(सतीश कुमार): लूट डकैती और हत्या के प्रयास करने जैसे मामलों में करीब 1 साल से गायब चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी सोहना में व्यापारियों पर फायरिंग करके लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। इसके खिलाफ और भी कई संगीन आरोप है। पुलिस ने इस शातिर अपराधी सुरेंद्र को अभयपुर गांव से गिरफ्तार किया है। जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी से कई और बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static