प्रेमजाल में फंसाकर रेप, गर्भवती हुई तो घर से भगा ले गया, अब नवजात बच्चे की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 09:15 PM (IST)

होडल(हरिओम): होडल में एक नाबालिक युवती से शादी का झांसा देकर घर से भगाने का मामला सामने आया है। शारीरिक संबंधों के चलते युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया और बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में आरोपी लड़के व उसके परिजनों ने पीड़िता को अपनाने से इंकार कर दिया है। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों पर धोखे से गलत बयान दिलवाने का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है, पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, होडल निवासी सुमित पीड़िता नाबालिग युवती को प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर रेप करता रहा। इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। जिसके बाद सुमित युवती को घर से भगा ले गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद पुलिस ने लड़की को ढूंढ कर उसे नारी निकेतन भेज दिया था।

इधर लड़की वालों ने पंचायत की और आरोपी के परिजन लड़की को ले जाने के लिए राजी हो गए थे लेकिन बाद में मुकर गए। पीड़िता ने बताया कि सुमित उसे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था सुमित के परिजनों ने यह कहकर हमें वापिस बुला लिया की हम दोनों की शादी करा देंगे।

पीड़िता ने बताया कि जब हम वापस आए तो उन्होंने शादी करवाने का वादा करते हुए कहा कि वो लड़के के हक में बयान दे दे। उनके कहे करने पर उन्होंने मुझे भगा दिया।

लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी इसके बाद लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया जब लड़की की नारी निकेतन में प्रेग्नेंट होने से तबियत खराब होने लगी तो नारी निकेतन वालो ने लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया। कुछ दिन बाद लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आठ दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे मामले की सूचना दोबारा पुलिस को दी गई और पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है। 

PunjabKesari

महिला थाना से सुशीला देवी ने बताया की पहले ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। लेकिन 164 के ब्यान में लड़की ने लड़के के हक में ब्यान कर दिए थे और आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी थी और लड़की को नारी निकेतन भेज दिया था। कुछ दिन बाद लड़की को परेशानी होने लगी चेकअप में पाया गया की लड़की प्रेग्नेंट है जिसकी सूचना लड़की के परिजनों को दी और लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

लड़की वालों ने फिर एप्लिकेशन लगाई थी और अब लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया और उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने बच्चे को डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है और जुडिशल कोर्ट में अर्जी लगाई है। मामले में जैसे तथ्य सामने आएंगे वैसे ही कार्रवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static