इनैलो की सद्भावना सम्मान रैली समाप्त, बड़े नेताओं ने फिर उठाई तीसरे मोर्चे की आवाज (Pics)

punjabkesari.in Sunday, Sep 25, 2016 - 05:45 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल के 103 वीं जयंती पर इनेलों ने आज सी.एम. सिटी करनाल में स्तरीय सद्भावना सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे इनेलो के प्रदेश नेताओं सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तर प्रदेश सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव व राजद नेता के सी त्यागी सहित अन्य नेता शामिल हुए।

इस मौके पर आए बड़े नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और एक बार फिर से तीसरे मोर्चे की आवाज उठाई। इस मौके पर विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने सबसे पहले जाट आंदोलन का जिक्र करते हुए कांग्रेस व भाजपा की कार्यशैली और जाट आरक्षण पर सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सरकार पर इस मुद्दे पर राजनीति करने और इसे उलझाने के आरोप लगाए।  

अभय चौटाला ने देवीलाल को बताया मसीहा
अभय चौटाला ने इस अवसर पर चौधरी देवीलाल को कमरे वर्ग का मसीहा बताया और डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिगड़े भाईचारे को कायम रखने के लिए इनेलो गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का काम करेगी। अभय चौटाला ने इस मौके पर तीसरे मोर्चे की आवाज को बुलंद करने और इसके लिए नीतीश कुमार से अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने समारोह में चौ ओमप्रकाश चौटाला का संदेश पढ़कर भी सुनाया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोल
वही कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौ. देवी लाल को किसान व गरीब का मसीहा बताते हुए कहा कि चौ. देवी लाल ने इन सभी वर्गों के लिए न्याय युद्द चलाया और आजीवन वर्ग के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि जब केंद्र की राजनीति में मायूसी छाई हुई थी तब देवीलाल ने एक नई राजनीति की शुरुआत करके सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट किया।

उन्होंने कहा कि आज किसान परेशान है और लोग कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने फसलों के समर्थन मूल्य पर भी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। नीतीश ने जी एम फसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस पर आंख मूंद कर चलना ठीक नहीं है। ये कुदरत के भी खिलाफ है। 

उन्होंने हरियाणा में सद्भावना को बनाए रखने और साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने के साथ कहा की चौ. देवी लाल जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलकर ही आज बिहार आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने एकजुट होकर किसानों और आम आदमी की लड़ाई लड़ने की बात कही। नितीश ने इस मौके पर करनाल का संबंध बिहार से जोड़ते हुए विभिन सामाजिक आंदोलनों में हरियाणा के योगदान का जिक्र किया और बिहार की तरह हरियाणा में भी शराबबंदी की करने का आह्वान किया। 

आतंकवाद देश से पूरी तरह से खत्म होना चाहिए: शिवपाल यादव
उत्तर प्रदेश से पहुंचे सपा अध्यक्ष शिवपाल यादव व राजद नेता के सी त्यागी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आतंकवाद देश से पूरी तरह से खत्म होना चाहिए और यहां हम चौधरी देवीलाल जी का जन्मदिन मनाने आए है। वही, आतंकवाद पर सरकार जो भी मजबूत कदम उठाएंगी हम उनके साथ रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static