होडल में सीएम सैनी की विजय संकल्प रैली में खाली दिखी कुर्सियां, रैली को सफल बनाने के लिए बच्चों का लिया सहारा

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 08:24 PM (IST)

होडल (हरिओम भारद्वाज): होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली हुई। यहां पहुंचे लोगों को भीषण गर्मी में पीने का पानी नहीं मिलने की वजह से महिला और पुरुष लोकसभा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और सीएम नायब सिंह सैनी के बीना विचार सुने ही रैली से उठाकर घरों को जाने लगे।

बच्चों का लेना पड़ा सहारा

इतना ही नहीं रैली को सफल बनाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों का सहारा लिया गया। लेकिन उसके बाद भी कुर्सियां खाली पड़ी रही। रैली में आए लोगों ने कहा की ये रैली पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। रैली में भाजपा के नेताओं की आपसी फुट भी नजर आई। रैली में पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों को ये नहीं पता की वो किस लिए रैली में आए हैं।

PunjabKesari

होडल क्षेत्र के विधायक जगदीश नायर और भाजपा नेता हरेंद्र सिंह के साथ-साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को काफी रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं रुके और लोगों का रैली से जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कृष्ण पाल गुर्जर के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना भाषण शुरू किया तो लोगों ने मुख्यमंत्री का भाषण सुने बिना ही घरों को जाने लगे।

जब बच्चों से पूछा गया कि वो रैली में किस लिए आए हैं तो किसी बच्चे ने कहा की उनको सरपंच लेकर आए हैं तो किसी ने कहा की उन्हें उनके माता-पिता लेकर आए हैं। लोगों ने कहा कि वो मुख्यमंत्री को देखने के लिए आए हैं, लेकिन इन बच्चों को मुख्यमंत्री का भी नाम नहीं पता था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static