बेटे ने दोस्त संग मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट
punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 11:33 AM (IST)
रोहतक:सुनारों वाली गली में कारीगर की उसके मंझले बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात में उसके मामा का लड़का व दोस्त भी शामिल था। पुलिस ने कारीगर को पी.जी.आई. पहुंचाया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गोहाना के गौतम नगर में रहने वाला आभूषण बनाने का कारीगर राधेश्याम शुक्रवार रात करीब 10 बजे सुनारों वाली गली में स्थित अपनी दुकान पर था। उसी समय उसका मंझला बेटा अपने मामा के लड़के मोनू व उसके दोस्त जोनी के साथ दुकान पर आया। तीनों राधेश्याम के साथ मारपीट कर फरार हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
थाना शहर पुलिस पी.सी.आर. पहुंची और घायल को पी.जी.आई. में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डी.एस.पी. रमेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।