बाप बना हैवान: पत्नी को बेहोश कर बेटी की लूटता रहा अस्मत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2016 - 12:23 PM (IST)

गोहाना (अरोड़ा): कबीर कालोनी में पिता पर 14 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने आरोप लगा है। पुलिस ने लड़की के जज के सामने बयान करवाए। आरोपी पिता अपनी पत्नी को नशे की दवाई खिलाकर 2 माह से सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक महिला का लम्बे अर्से पहले अपने पति से तलाक हो गया था। उसकी एक बेटी भी है। महिला ने लगभग 12 साल पहले कबीर कालोनी निवासी ट्रक ड्राइवर रणबीर के साथ शादी कर ली और अपनी बेटी के साथ उसके साथ रहने लगी। अब महिला की बेटी 14 साल की हो चुकी है और वह 9वीं कक्षा में पढ़ती है। 

महिला ने आरोप लगाया कि रणबीर लगभग 2 माह से अपनी सौतेली नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। महिला का कहना है कि रणबीर उसे नशे की दवाई देता था और जब वह रात को सो जाती थी तो उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता। कुछ दिन पहले रणबीर ट्रक पर गया था तो बेटी ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इस पर महिला ने शहर थाना में पति रणबीर के खिलाफ शिकायत देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने नाबालिग लड़की के जज के सामने भी बयान करवाए। 

‘आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज’
गोहाना के शहर थाना प्रभारी ऋ षिकांत शर्मा ने कहा कि कबीर कालोनी की एक महिला की शिकायत पर रणबीर के खिलाफ सौतेली बेटी से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। लड़की के जज के सामने बयान करवाए गए। रणबीर के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static