लूट, डकैती, चोरी व गौ तस्करी के 4 आरोपी काबू

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 04:12 PM (IST)

यमुनानगर(हरिंदर सिंह): लूट, डकैती, चोरी और गौ तस्करी के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  एस.पी. ने बताया कि डिटैक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रदीप राणा को सूचना मिली कि मुंतयाज वासी काटरवाली, मोमिन उर्फ काला, इकराम उर्फ काला, मीर हसन व शहजाद वासी छोटा लापरा डकैती की योजना बना रहे हैं। दबिश देने पर वे काबू आ सकते हैं। इंस्पैक्टर ने सब-इंस्पैक्टर जयपाल, ए.एस.आई. पे्रम चंद, ए.एस.आई. अशोक कुमार, हैड-कांस्टेबल उमेश कुमार, सुखदेव, सिपाही गोबिन्द शीश पाल, सोहन व गुरदीप को टीम में शामिल किया। मकान में रेड की गई तो सरगना मुंतयाज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। बाकी चारों आरोपी पकड़े गए।  
PunjabKesari
देसी कट्टा और हथियार मिले
पुलिस के मुताबिक जब इन्हें पकड़ा गया और तलाशी ली गई तो मोमिन से एक देसी कट्टा, एक जिंदा रौंद, शहजाद से डंंडा, वीर हसन से गंडासी टार्च व इकराम से लोहे का सरिया बरामद किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वाहन चोरी करते थे। चारों आरोपी 30 से अधिक मामलों में नामजद हैं।  
PunjabKesari
पहले करते थे गौ तस्करी 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी शुरूआत में गौ तस्करी करते थे। इसके बाद अमीर होने की चाह में बड़े अपराध करने लगे। वाहन चोरी, घरों में चोरी व अन्य वारदात भी इन द्वारा की गई है। कुरुक्षेत्र, अम्बाला, करनाल व प्रदेश के अन्य जिलों में भी इन पर मामले दर्ज है।  

मोमिन पर 15 मुकद्दमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक मोमिन पर 15 मामले दर्ज है। फरवरी-2015 में कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद शहर जगाधरी, सदर यमुनानगर में दो, साढौरा में दो, सदर जगाधरी में एक, महेश नगर में एक, नारायणगढ़ में दो, जगाधरी में एक, अम्बाला में एक, कुरुक्षेत्र में एक व नारायणगढ़ में दो मामले दर्ज हुए। मीर हसन पर 10 मामले दर्ज है। शहजाद पर दो मामले दर्ज है। इकराम पर 7 मामले दर्ज है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static