हरियाणा के ''गब्बर'' ने उठाई आवाज, कहा- अब अंबाला नगर निगम भंग हो

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2016 - 07:48 PM (IST)

अंबाला (कमलप्रीत): अंबाला नगर निगम को भंग करने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से आवाज उठा दी है। विज ने इसको लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिख कमिश्नरी को भंग करवाने के बाद निगम को भी भंग करने की मांग रख दी है। विज की इस मांग पर निगम मेयर व पार्षद खफा दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि हमें कदम आगे बढ़ाने चाहिए पीछे नहीं हटाने चाहिए।

हरियाणा को राजनीती में गब्बर कहलाए जाने वाले अनिल विज अक्सर सुर्खियों में रहते है। अपने बेबाक बयानों और कार्यशैली से सुर्खिया बटोरने वाले विज ने पुलिस कमिश्नरी को भंग करवाए जाने के बाद अब अंबाला नगर निगम को भी भंग करने की सिफारिश कर डाली है। विज ने पिछली हुड्डा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा ने अपने कार्यकाल में सभी गैर कानूनी काम किए है। जिसकी वजह से यह नगर निगम भी गैर कानूनी ढंग से बना है। विज ने निगम को भंग करने के लिए मुख्यमंत्री को बाकायदा एक पत्र लिखा है और निगम को भंग करने की सिफारिश की है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के बयान पर अंबाला नगर निगम के मेयर रमेश मल ने कहा कि यह अनिल विज की घटिया सोच है जब निगम बनता है तो शहर का कद बढ़ता है। ग्रांट भी ज्यादा आती है। मेयर ने कहा मंत्री जी गब्बर कहलवाते हैं वो पीछे नहीं आता ठीक वैसे ही उन्हें पीछे नहीं इसे आगे ले जाना चाहिए। उन्हें ऐसे मुद्दों से दूर रहना चाहिए।

दूसरी तरफ अंबाला नगर निगम के डिप्टी मेयर व सीनियर डिप्टी मेयर ने भी नगर निगम भंग करने के मुद्दे को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को निगम के फंड के लिए प्रोजेक्ट्स लाने चाहिए थे। जिससे लोगों को रोजगार मिलता। सभी ने विज की सोच को नकारात्मक करार दिया और कहा कि निगम की वजह से अंबाला का काफी विकास हुआ है।


कैबिनेट मंत्री अनिल विज के इस बयान से पार्षद भी खफा हैं। उनका कहना है कि हम स्मार्ट सीटी बनने की सोच रख रहे थे लेकिन अब निगम को भी भंग करने की बात की जा रही है। कमिश्नरी को पहले ही भंग कर दिया गया यह सोच ठीक नहीं है। पार्षदों ने कहा कि विज साहिब जितना मर्जी जोर लगा ले निगम भंग नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static