सावन माह में भगवान शिव खुद विराजते हैं यहां और करते हैं मन्नतें पूर्ण (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2015 - 02:24 PM (IST)

अंबाला (कमल मिड्ढा): आज सावन का पहला सोमवार है। आज पूरा भारत शिवमय रंग में रंगा और बम बोले के जयकारोे से गूंज रहा है। पूरे देश की तरह हरियाणा के अंबाला में भी भक्तों की भीड़ भगवान शिव के द्वारे दिखाई दे रही है। अंबाला के 500 साल पुराने कहे जाने वाले शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा है। ऐसा कहाजाता है कि सावन मॉस के 4 सोमवार सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करना 16 सोमवार के बराबर माना जाता है।

भगवान शिव की आराधना का महीना सावन इस बार 1 अगस्त, शनिवार से शुरू हुआ है। इस बार सावन सिर्फ 29 दिन का ही होगा। सावन में इस बार दो तिथियों के घटने और एक तिथि के बढ़ने से यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है। इसके पहले ये संयोग 1996 में बना था। उस समय भी 29 दिन का ही सावन था।

आमतौर पर हर साल सावन जुलाई में ही शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार पुरुषोत्तम माह होने के कारण यह अगस्त में शुरू होगा। वैसे तो सावन का पूरा महीना ही भगवान शिव की भक्ति के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन इस महीने में आने वाले सभी सोमवार का अपना अलग महत्व है। सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए मंदिरों में भक्तो की लम्बी लम्बी कतारे दिखाई दे रही है। अंबाला में भगवान शिव का 500 साल प्राचीन मंदिर है।

यहां आमतौर पर ही भक्तों की भीड़ दिखाई देती है, लेकिन सावन के महीने में यहाँ भक्तों की तादाद बढ़ जाती है। यहां माथा टेकने आने वालों की पूरी श्रद्धा भगवान शिव के प्रति दिखाई देती है। भक्तों का मानना है कि सावन के महीने में भगवान शिव खुद यहां विराजमान रहते हैं। सच्चे मन से जो भी मांगा जाए वो मनोकामना पूर्ण होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static