पॉलीथिन मेंं लिपटा मिला कन्या का भ्रूण

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2015 - 11:26 AM (IST)

अंबाला शहर (आशीष): गत शनिवार को एक कन्या का भ्रूण सिटी नौरंगराय तालाब के पास बरामद हुआ है। भ्रूण किसने फैंका, अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। नौरंगराय तालाब के पास रूटीन में सफाई हो रही थी। इस दौरान सफाई कर्मचारी को एक पॉलीथिन नजर आया। चैक करने पर उसमें एक भ्रूण बरामद हुआ, जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल मेंं करवाया जिससे पता चला कि भ्रूण लड़की का है और उसकी उम्र करीब 4 माह है। चौकी नं.-3 इंचार्ज अनिल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static