बर्तन कारोबारी की पत्नी पर बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2015 - 11:51 AM (IST)

अंबाला (कमल मिड्ढा): अंबाला में बदमाशों के हौसले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बदमाशों की दबंगई का ताजा मामला शहर की गली दर्जीयां वाली से सामने आया है। जहां दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने आए बदमाशों ने महिला पर तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में घायल हुई महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अंबाला में दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में ही घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। तेजधार हथियार से वार होने के कारण महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसके बाद उसे सिटी सिविल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही ए.सी.पी. मुख्यालय और एस.एच.ओ. कोतवाली भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू की। मगर अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बर्तन कारोबारी की पत्नी पर बदमाशों ने हमला क्यों किया। एस.एच.ओ. कोतवाली रजनीश यादव की माने तो आसपास लगे सीसीटीवी की भी फुटेज देखी जा रही है ताकि हमलावारों की शिनाख्त हो सके लेकिन प्राथमिक जांच में हमले के कारण साफ नहीं हो पा रहे हैं इसीलिए कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static