निगम-पालिका चुनाव से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक

punjabkesari.in Tuesday, Dec 04, 2018 - 09:14 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा सरकार ने 16 दिसम्बर को होने वाले 5 नगर निगमों और 2 नगरपालिकाओं के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति पर चुनाव परिणामों की घोषणा तक प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि 5 नगर निगमों हिसार, रोहतक, यमुनानगर, पानीपत और करनाल तथा 2 नगर पालिकाओं-जाखल मंडी (फतेहाबाद) और पूंडरी (कैथल) के आम चुनाव के लिए मतदान 16 दिसम्बर को होगा और परिणाम 19 दिसम्बर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि जहां तबादला या नियुक्ति करना अनिवार्य होगा, वहां हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की पूर्व स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static