कार अौर अॉटो की भिड़ंत, 4 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2018 - 03:08 PM (IST)

शहजादपुर(राजेश): शहजादपुर-अम्बाला मार्ग पर नए बने हाईवे पुल के नीचे कार व आटो की टक्कर में आटो में सवार चालक व बच्चे सहित 4 घायल हो गए, जिन्हें सी.एच.सी. शहजादपुर में पहुंचाया गया। जहां से घायलों को उपचार के बाद अम्बाला रैफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आटो चालक शहजादपुर से लगभग आधा दर्जन सवारियां लेकर धनाना की ओर जा रहा था कि हाईवे के नए बने पुल के नीचे साहा की ओर से आ रही एक कार से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिस कारण आटो के चालक सहित उसमें बैठी सवारियांं घायल हो गईं। घायलों में आटो चालक विजय कुमार, 50 वर्षीय बुदनी देवी व उसका बेटा 10 वर्षीय खुशदिल तथा 66 वर्षीय मन्ना लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि ये लोग धनाना के नजदीक एक भट्ठे पर काम करते थे जोकि शहजादपुर से खरीदारी कर वापस जा रहे थे। घायलों को सी.एच.सी. शहजादपुर से प्राथमिक उपचार के बाद अम्बाला रैफर कर दिया गया। बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरम्भ कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static