ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे मारपीट, पति सहित 8 लोगों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2017 - 12:25 PM (IST)

चरखी दादरी(राजेश):गांव मोड़ी निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव नीमली निवासी उसके पति सहित 8 लोगों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मोड़ी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 6 जुलाई 2014 को गांव नीमली निवासी दिनेश के साथ हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही कम दहेज लाने के नाम पर उसे ताने दिए जाने लगे। ससुराल पक्ष के लोगों ने गाड़ी पति के दोस्तों को पार्टी देने के लिए 50 हजार की नकदी जेवरात व अन्य सामान की डिमांड की। उन्होंने कहा कि इस बार वह अपने घर से वापिस आए तो उन्हें गाड़ी व अन्य सारा सामान मिलना चाहिए। दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। 

ससुराल पक्ष की प्रताड़ना व मारपीट से परेशान होकर महिला ने अपने पिता व भाई को सब कुछ बता दिया। जिस पर उसके भाई ने वहां आकर उसके पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से बात करने को कहा। इस पर उसके पति व अन्य ने उसकी बुरी तरह पिटाई करते हुए उसका गला दबा दिया। जिस पर उसके पिता ने गांव के मौजिज लोगों को एकत्रित कर उन्हें घटना की जानकारी दी। मौजिज ग्रामीणों ने उसके ससुराल पक्ष को सही तरीके से रहने के लिए कहा। इसके बावजूद दहेज के लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व 5 महिलाओं सहित  लोगों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static