सीकर से भिवानी चलने वाली बस अब दिल्ली तक हुई शुरू

punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 02:00 PM (IST)

भिवानी : भिवानी डिपो की सभी मार्गों पर बसें चलाने की व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। सीकर से चल कर भिवानी तक आने वाली रोडवेज बस अब दिल्ली तक जाएगी। यह बस भिवानी बस अड्डा से शाम सात बज कर 40 मिनट पर चलेगी। रोडवेज बस मार्च माह में लगे लाकडाउन के बाद बंद थी। पिछले दिनों इसे सीकर से भिवानी तक तो शुरू कर दिया गया लेकिन दिल्ली नहीं जा रही थी। वीरवार से इसे दिल्ली के लिए भी शुरू कर दिया गया। अब शाम को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। 

 
भिवानी से दिल्ली के लिए शाम 6:40 बजे के बाद बस नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भिवानी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री जाते आते हैं। शाम के समय बस की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। अब यह बस शुरू होने से राहत मिलेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static