छत्त पर सो रही नाबालिग से दरिंदगी, एक चीख ने बचाई आबरू

punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2015 - 10:13 AM (IST)

फरीदाबाद (रजत): बीती रात एन.आई.टी. इलाके में रहने वाला एक युवक दबे पांव अपने पड़ौस के एक मकान की छत पर जा पहुंचा। युवक ने जाते ही छत्त पर सो रही एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का प्रयास करने लगा।

लड़की के किसी तरह शोर मचाने पर उसके परिजन वहां पहुंच गए। जिन्हें देख कर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयान पर थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एनआईटी इलाके में रहने वाली 14 साल की एक लड़की ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह यहां परिवार के साथ रहती है। उसके परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करने का काम करते है। जबकि वह स्कूल में पढ़ती है।

बीती शाम भी परिवार के सभी लोग काम से घर लौट आए थे। रात को खाना खाने के बाद सभी अपने मकान की छत पर जाकर सो गए। देर रात पड़ौस में रहने वाला सागर नामक युवक उनके मकान की छत पर चढ़ गया।

सागर ने आते ही उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। आरोपी को अचानक सामने देखकर उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो सागर ने उसका मुंह बंद कर दिया। जिसके बाद सागर ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया, जब वह आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटी तो उसने शोर मचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static