आटो पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल, चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 01:17 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल): एक स्कूली टैंपों पलट जाने से आधा दर्जन से ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आटो चालक महेंद्र उर्फ सोनू सारन और जवाहर कालोनी से केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अपने आटो में लेकर आ रहा था कि एनएच-2-3 के गोल चक्कर पर पलट गया जिसके कारणच्च्बज्जों में चीख पुकार मच गई और कुछ बच्चे घायल हो गए। उन्हें नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक छात्र व छात्रा को दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी अमित ने बताया कि कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके अभिभावक अपन बच्चों को ले गए। घायलों में मिलन (15), कनिष्क (11), मयंक (16) व मनीष (12) सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले आटो शहर की सड़कों पर बेलगाम दौड़ते हुए देखे जा सकते हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं को जन्म मिलता है। कानून और पुलिस कर्मचारियों की अनदेखी कर ये वाहन चालक यातायात नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाते हैं। यही नहीं किसी सवारी या चालक द्वारा समझाए जाने पर लड़ने को भी उतारू हो जाते हैं।

चालकों में नहीं है कानून का खौफ 
यातायात के लचीले नियमों के कारण वाहन चालकों में खौफ कम देखा जाता है। यही कारण है कि गाए बगाए वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। शहर में बेलगाम दौड़ रहे आटो चालक यातायात नियमों की खिल्लियां उड़ाते हैं और नियत स्थान पर रोकने की बजाए बीच सड़क पर वह सवारियां बैठाते और उतारते देखे जा सकते हैं। शहर के चौराहे आटो चालकों की जागीर बनकर रह गए हैं। शहर का व्यस्तम बीके चौराहा इस बात का गवाह है कि पुलिस की उपस्थिति में आटो चालक किए तरह यातायात को बाधित करते हैं। यही नहीं पुलिस की नाक के नीचे नाबालिग बच्चे भी सड़कों पर आटो दौडाते हुए देखे जा सकते हैं। जो दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static