Airtel Office के Distributor के हाथ-पैर बांधकर लूटे लाखों रुपए (Watch pics)

punjabkesari.in Tuesday, Jun 28, 2016 - 03:32 PM (IST)

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): हरियाणा में आए दिन लूट के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस एयरटेल कम्यूनिकेशन प्रीपेड कार्यालय में देखने को मिला, जहां अज्ञात युवकों ने लाखों रुपयों की लूट को अंजाम दिया।

 

जानकारी के अनुसार शिव चौक स्थित एयरटेल कम्यूनिकेशन प्रीपेड कार्यालय में घुसकर 3 अज्ञात युवक डिस्ट्रीब्यूटर सुनील कुमार से लाखों रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी हथियारों से लैंस थे। डिस्ट्रीब्यूटर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया और अलमारी को तोड़कर लाखों की नगदी लूट ली। उस के बाद डिस्ट्रीब्यूटर के बदमाशों ने हाथ, पैर अौर मुंह को टेप से बंद कर दिया और फरार हो गए। घायल डिस्ट्रीब्यूटर को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर ए.एस.पी. गंगाराम पूनियां, डी.एस.पी. गुरदयाल सिंह, एफ.एस.एल. टीच इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह व शहर थाना प्रभारी हरबंस लाल मौके पर पहुंचे। 

 

घटना के अनुसार शिव चौक में चावला नर्सिंग होम के साथ लगती बिल्डिंग में पहली मंजिल पर एयरटेल कम्यूनिकेशन का प्रीपेड कार्यालय करीब 6 महीने पहले बनाया गया था। डिस्ट्रीब्यूटर डी.एस.पी रोड निवासी सुनील कुमार कार्यालय में कामकाज संभालता है। सुनील कुमार के साथ कार्यालय में 6 और लोग भी काम करते हैं। इनमें 3 युवक फतेहाबाद के, एक-एक युवक ढाणी माजरा, बीघड़ व मनावाली का रहने वाला है। 

 

शुरूआती जांच में  कार्यालय में काम करने वाले इन 6 लोगों पर पुलिस की शक की सूई घूम रही है। पुलिस ने इन सभी 6 लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर जांच आगे बढ़ाई है। इन 6 लोगों पर पुलिस की शक करने की बड़ी वजह यह भी है कि जिस जगह कार्यालय बना है, वहां आ- पास न तो कोई दूसरी दुकान या कार्यालय बना हुआ है और न ही वहां पर किसी का आना जाना है। इसके अलावा घटना से कुछ मिनट पहले कार्यालय के 2 कारिंदे काम खत्म कर निकले थे। तीसरी बड़ी वजह यह है कि कार्यालय में कुछ लोग नये भी है। 

 

पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास लगे सभी सी.सी.टी.वी. भी खंगाले है। इन सी.सी.टी.वी. में कैद हुई फुटेज की भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static