3 एकड में बनी 2 कालोनी कि जमींदोज, डीटीपी व भारी पुलिस दस्ते द्वारा कि गई कार्रवाई
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 07:42 PM (IST)
गुडगांव, ब्यूरो : बुधवार को डीटीपी दस्ते खेडकी दौला थाना क्षेत्र के अर्न्तगत भांगरोला गांव के राजस्व क्षेत्र में अनापुलिस बल की सहायता से अनधिकृत कॉलोनियों पर सफलतापूर्वक विध्वंस अभियान चलाया गया।विध्वंस अभियान के दौरान कुल 2 अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। विवरण इस प्रकार है। पहली कार्रवाई भांगरोला गांव के राजस्व क्षेत्र में स्थित 2 एकड़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में 3 डीपीसी (100 मीटर) की चारदीवारी व एक मजदूर क्वार्टर को ध्वस्त किया गया।
दूसरी कार्रवाई भांगरोला गांव के राजस्व क्षेत्र में स्थित एक एकड़ क्षेत्र की एक अन्य कॉलोनी में 4 डीपीसी (चारदीवारी) को ध्वस्त किया गया। बताया गया है कि इस अवसर पर बडी संख्या में लोगों की भीड इकठ्ठा हो गई। लेकिन मौके पर बडी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण किसी तरह का कोई हंगामा नही हो सका। डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया आगें भी इस तरह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होने कहा किसी भी हाल में अवैध व कच्ची कालोनियों को नही उभरने नही दिया जाएगा।
उन्होने बताया हाल में कई लाइसेंसी कालोनियों में सिलिंग अभियान चलाया गया था। इसके अलावा कई जगहों पर अवैध निमार्णो को गिराया गया। हालांकि अभियान पूरा होने के बाद सैकडों लोगों की भीड इसे देखने के लिए जमा हो गई।