Gurgaon: ड्रग कंट्रोल विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 70 लाख के नकली इंजेक्शन किए बरामद

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 12:07 PM (IST)

गुड़गांव (पवन सेठी) : ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले मौनजारो इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने सूचना के आधार पर टीम बनाकर रेड की और गुडगांव से दिल्ली जा रहे इस इंजेक्शन की बड़ी खेप को बरामद कर लिया। बरामद किए गए इंजेक्शन की कीमत 70 लाख रुपए बताई जा रही है जिसे 45 लाख रुपए में दिल्ली की मेडिसिन मार्किट में भेजा जा रहा था।

ड्रग कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान की माने तो मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है और शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है, लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है। फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि नकली इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी। 

DCO अमनदीप चौहान ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें और इंजेक्शन का बैच नंबर व पैकेजिंग जरूर चेक करें, विभाग ने जब्त इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद नकली दवा के सप्लायर और खरीदारों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static